नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- UP News: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के बाद शुक्रवार को फाइनल सूची जारी कर दी गई। इस अंतिम मतदाता सूची ने राज्य की नई राजनीतिक शक्ति का खाका खींच दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या अब 13,39,84,792 हो गई है। अगर पिछली सूची से तुलना करें तो करीब दो करोड़ नाम कम हुए हैं। हालांकि ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले अंतिम सूची में कुल 84.28 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी में संगम नगरी प्रयागराज और राजधानी लखनऊ ने बाजी मारी है।प्रयागराज और लखनऊ बने मतदाताओं के 'पावर सेंटर' सूची के विश्लेषण से पता चलता है कि कुल मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि वाले जिलों में प्रयागराज शीर्ष पर है। यहां अकेले 3,29,421 नए मतदाता जुड़े हैं। ...