नई दिल्ली, मार्च 11 -- UP Police SI Exam Rules, Guidelines : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को ढाई घंटा पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। उन्हें अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी लाना होगा। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में होगी। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक होगी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.