नई दिल्ली, मार्च 5 -- UP Schools Closed: उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार और स्थानीय परंपराओं को देखते हुए 5 और 6 मार्च 2026 को भी राज्य के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। इससे पहले सरकार ने 2 से 4 मार्च तक की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन अब इस नई घोषणा के बाद छात्रों को एक लंबा 'होली ब्रेक' मिल गया है। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा जिला प्रशासनों और शिक्षा विभागों को भेजे गए एक आधिकारिक निर्देश के बाद लिया गया है। इस आदेश का उद्देश्य उत्सव के दौरान छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है, क्योंकि होली के अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी भीड़ और यात्राओं का दौर जारी रहता है।किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश? सरकार का यह निर्देश सभी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्...