विशेष संवाददाता, अप्रैल 3 -- यूपी के ऐसे बच्चे जो किन्हीं वजहों से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं, उनके लिए खुशखबरी है। यूपी सरकार ने छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए फिर से पोर्टल खोलने का फैसला किया है। सरकार का समाज कल्याण विभाग जल्द ही शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए फिर पोर्टल खोलेगा ताकि सभी छात्र-छात्राएं दोबारा आवेदन कर छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें। इसका लाभ जनरल, एससी व एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। विभाग का मकसद है कि किसी भी योग्य छात्र को केवल तकनीकी या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित न रहना पड़े।लाभ किसे मिलेगा बीते वर्ष सभी वर्गों को मिला कर 62 लाख छात्र-छात्राओं को इसका लाभ दिया गया था। इस वर्ष 2025-26 में अभी तक 65 छात्र-छात्राओं को लाभ दिया जा चुका है। अब बाकी बचे छात्रों को भी लाभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.