नई दिल्ली, अगस्त 13 -- अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और काफी वक्त से एक अच्छी नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, तो अब मायूस होने का वक्त खत्म हो गया है। सूबे के बेरोजगार नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग ने यूपी रोजगार मेला 2026 का बंपर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि रोजगार संगम (सेवायोजन पोर्टल) के जरिए प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों में एक साथ बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सबसे कमाल और राहत देने वाली बात यह है कि इसके लिए युवाओं को अपनी जेब से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फॉर्म भरने से लेकर नौकरी पाने तक की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त रखी गई है। कई बार ऐसा होता है कि हम डिग्रियां तो ले लेते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से अच्छी नौकरियां हमारे ह...