वरिष्ठ संवाददाता, जून 10 -- UP Weather Update : भीषण गर्मी और लू से परेशान यूपीवालों के लिए मौसम विज्ञानियों की ओर से राहत की खबर है। कल यानी 11 जून से इस तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से यूपी के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कल और परसों यानी 11 और 12 जून को आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 11-12 जून को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हीटवेव का असर बुधवार को भी दिखा। कानपुर में सूरज की तमतमाहट से पारा 43.3 डिग्र...