बहराइच, जुलाई 21 -- यूपी में एक बार फिर मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। बहराइच- श्रावस्ती समेत तराई के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-पानी संग आकाशीय बिजली गिरने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए बहराइच में अगले दो दिनों के लिए आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से शहरी क्षेत्रों में भीषण जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई तेज हो गई है तो तापमान में गिरावट होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बहराइच में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को जहां 24 मिली मीटर बारिश हुई वहीं सोमवार को 55 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश व पुरवा हवाएं चलने से मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है। दिन का पारा तीन व रात का पारा एक डि...