लखनऊ, जुलाई 9 -- UP Rain, Weather Update 9 July, IMD Rainfall Alert: उत्तर भारत समेत देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है। इसकी वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मॉनसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के भी बचे हुए हिस्सों में पहुंच गया, जिससे अब यह पूरे देशभर में फैल गया है। इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर की वजह से 9 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 9-10 जुलाई दो दिन, उत्तराखंड में बहुत भारी बरसात होने वाली है। हालांकि, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। वहीं दक्षिण भारत में कल से भारी बारिश से राहत मिल जाएगी। उत्तर भारत की बात करें तो 9-12 जुलाई के दौरान जम्मू...