नई दिल्ली, मई 30 -- UP Rain: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को कई जिलों में झमाझम बदरा बरसे। वहीं हवाओं के झोंके ने गर्मी को काफी हद तक ठंडा कर दिया। गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो हुई। कानपुर में मात्र 7 मिमी बारिश से 7 डिग्री तापमान गिर गया। जिससे 13 दिनों बाद हीट वेव पर ब्रेक लग गया। मौसम विभाग की मानें तो 3 जून तक राहत की संभावना है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। कानपुर में शुक्रवार को तेज धूप के बाद शाम को मौसम फिर बदल गया। 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बारिश देर रात तक जारी रही। वहीं, पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह तड़के ही आंधी-बारिश होने लगी। प्रदेश में 16 मई से हीट वेव का दौर शुरू हुआ था। गुरुवार-शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के जबरदस्त झोंके ने प्रदेश के ...