नई दिल्ली, अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। एक बार फिर दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ, कानपुर देहात, बाराबंकी और कन्नौज में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों रात आठ बजे से रात 11 बजे के बीच इन जिलों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही कड़क चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।इन जिलों में भी बारिश, ऑरेंज अलर्ट इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। बलिया, जालौन, कानपुर नगर, इटावा, सुल्तानपुर, आंब...