लखनऊ मुख्य संवाददाता, सितम्बर 24 -- UP Rain: आने वाले तीन दिनों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने डीप डिप्रेशन यानी गहन अवदाब से गुरुवार को मौसम में बदलाव आया है। इस अवदाब के आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से टकराने के बाद प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 38 जिलों में बदली बारिश के बीच बिजली गिरने की आशंका है। अमौसी स्थित यूपी उत्तराखंड के मौसम मुख्यालय के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झोंकेदार तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। खासतौर पर 25 और 26 सितम्बर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बारिश और ठंडी हवा से दिन के तापमान में ...