प्रयागराज, जुलाई 7 -- UP Rain: यूपी में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रयागराज, लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में पूरे हफ्ते झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम केंद्र, लखनऊ द्वारा सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात जुलाई से पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और अनेक स्थानों पर बदरा बरसेंगे। 8 से 10 जुलाई तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं। सात जुलाई को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात...