वार्ता, सितम्बर 7 -- UP Rain: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में नेपाल सीमा से लगे जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी के बाद अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बहराइच, बलरामपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती तथा आसपास के...