गोरखपुर, मई 4 -- UP Rain: यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा। इस दौरान आसमान में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आसमान में काले बादल छाएंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें गिरेंगी। अगले चार दिनों तक तेज रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि उत्तरी हरियाणा में करीब पांच हजार फिट पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। वहां से कम दबाव के क्षेत्र की पट्टी (पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन) यूपी, बिहा...