नई दिल्ली, मई 3 -- उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले करोड़ों बच्चों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक और तनावमुक्त बनाने के लिए रिपोर्ट कार्ड के लिए बड़ा बदलाव किया है। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से बच्चों को मिलने वाले समग्र रिपोर्ट कार्ड में अब अंकों की जगह ग्रेड दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से इस नए रिपोर्ट कार्ड का संशोधित प्रारूप जारी कर दिया गया है। इस बदलाव का सीधा लाभ प्रदेश के करीब 1.50 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा। आइए जानते हैं कि इस नए रिपोर्ट कार्ड में क्या-क्या खास होगा और सीखने के स्तर को कैसे मापा जाएगा।तीन अनोखी श्रेणियां: स्काई, माउंटेन और स्ट्रीम अब तक बच्चों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए जाते थे, जिससे अक्सर उनमें प्...