नई दिल्ली, जनवरी 8 -- UP Polytechnic JEECUP 2026: पॉलिटेक्निक में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए राहत और उत्साह से भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परिषद के अनुसार, JEECUP 2026 की प्रवेश परीक्षाएं 15 मई से 22 मई 2026 के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इससे लाखों अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में दाखिला दिया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी JEECUP परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि तकनीकी शिक्षा की ओर युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है।UP...