विशेष संवाददाता, मार्च 14 -- UP Police SI Exam : उत्तर प्रदेश के 1090 परीक्षा केंद्रों पर आज शनिवार व रविवार को यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में 15,75,760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लखनऊ में दो पालियों में 54 केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा 88 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। कोषागार से लेकर केंद्रों तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा में अभ्यर्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देशों को पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि से पांच मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। दरोगा भर्ती की शनिवार को आयोजित लिखित परीक्षा में 32 हजार से अधिक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। शनिवार और रविवार को आयोजित परीक्षा में सभी जि...