नई दिल्ली, फरवरी 3 -- UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' की लिखित परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा 3 फरवरी, 2026 को जारी की गए नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन आगामी जून माह में किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति कांस्टेबल व जेल वार्डर पदों पर की जाएगी।तीन दिनों तक चलेगी परीक्षा पुलिस भर्ती बोर्ड की सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन जून 2026 में लगातार तीन दिनों तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियां इस प्रकार हैं: 08 जून 2026 (सोमवार) 09 जून ...