नई दिल्ली, मई 28 -- UP Police Constable Exam City Slip​ 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना संजोए लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की 'एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी करने जा रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा शहरों की जानकारी देने वाला यह लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस मेगा भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी आवंटित परीक्षा सिटी की जांच समय रहते कर सकेंगे।8 जून से तीन दिनों तक ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 8 ...