नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- UP NEET UG Rank List : स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया की शुरू हो गई है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DMET) ने यूपी नीट यूजी मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर जारी कर दी है। छात्र मेरिट लिस्ट देख सकते हैं और ऑफिशियल वेबसाइट से PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेरिट सूची में कुल 31653 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। लिस्ट में नीट में ऑल इंडिया 7वीं रैंक पाने वाले आर्यन दुबे (ARYAN DUBEY) 710 अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर हैं। अरिमा झा 690 अंकों लाकर (ऑल इंडिया रैंक - 107) के साथ दूसरे और यासिर अथार 686 अंकों (ऑल इंडिया रैंक - 157) के साथ तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 उम्मीदवारों में से 9 उम्मीदवार अनारक्षित (UR) श्रेणी से हैं, जबकि केवल 1 उम्मी...