नई दिल्ली, अगस्त 11 -- UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी-2026-27 की काउंसलिंग प्रक्रिया से 69 अभ्यर्थियों को डिबार घोषित कर दिया गया है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के यह अभ्यर्थी इस साल काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। इनमें दो श्रेणी के अध्यर्थी शामिल हैं। पहले वे जिन्हें स्ट्रे वैकेंसी राउंड से सीट आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लिया। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 51 है। वहीं दूसरी श्रेणी उन अभ्यर्थियों की है, जिन्होंने काउंसलिंग के दौरान मेडिकल कॉलेज व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश ले लिया। मगर अंतिम चक्र की काउंसलिंग के बाद पाठ्यक्रम पूरा करने से पूर्व ही सीट छोड़ दी गई। ऐसे अभ्यर्थियों की कुल संख्या 18 है।क्या हैं नियम - यदि कोई अभ्यर्थी स्ट्रे वैकेन्सी राण्उड से आवंटन के पश्चात प्रवेश नहीं लेता हैं, तो ऐसे अभ्यर्थियों की जमा धरोहर धन...