UP MLC Results: लखनऊ सीट से पहले राउंड में बीजेपी के उमेश द्विवेदी 3652 वोटों से आगे, सपा के सुशील पीछे
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने बढ़त बना ली है। 14 टेबलों की मतगणना के बाद उमेश द्विवेदी को 7189 प्रथम वरीयता के वोट मिले हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी सुशील कुमार 3537 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच 3652 वोटों का अंतर है। पहले चक्र की मतगणना में उमेश द्विवेदी सभी 14 टेबलों पर सुशील कुमार से आगे रहे। टेबल संख्या पांच पर उमेश द्विवेदी को सर्वाधिक 617 वोट मिले। वहीं, टेबल संख्या तीन पर उन्हें 606 वोट प्राप्त हुए। टेबल संख्या 11 पर भी उमेश द्विवेदी को 574 वोट मिले। इसके मुकाबले सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को किसी भी टेबल पर उमेश द्विवेदी से अधिक वोट नहीं मिले। यह भी पढ़ें- Live: यूपी एमएलसी काउंटिंग, मोदी की काशी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.