मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut Teacher Graduate MLC Result: यूपी विधान परिषद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन खंड मेरठ की दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल करीब 13 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा भी विजयी रहे। मतगणना में शुरू से ही सपा प्रत्याशियों पर बढ़त बनाए हुए थे। रुझानों ने ही बीजेपी खेमे में उत्साह बढ़ा दिया था। बीजेपी प्रत्याशी दिनेश गोयल ने रुझानों के आधार पर अपनी जीत का दावा कर दिया। जिसेक बाद समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, मिठाइयां बांटी जाने लगीं। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के खेमे में मायूसी नजर आ रही है।मेरठ की दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा तीसरे राउंड के परिणाम में शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को 9034 प्रथम वरीयता के मत मिले थे, जब...