UP MLC Result: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी BJP पस्त, टीचर जीत चुकी SP ग्रेजुएट में भी आगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में जारी मतगणना में अब तक आठ सीट के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं, जिनमें से पांच सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तीन पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिष्ठित सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है। वाराणसी की दूसरी एमएलसी सीट पर भी भाजपा पस्त है। विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 7195 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा से केदारनाथ सिंह पीछे चल रहे हैं। जारी किये गये आधिकारिक परिणाम के अनुसार, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.