नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक सीट के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना का आखिरी परिणाम आ गया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव 27663 वोट के अंतर से जीत गए। सपा को कुल 60358 वोट मिले। जबकि बीजेपी के अशोक कुमार राठौर को केवल 32695 वोट मिले हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी परिणाम के अनुसार, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल, मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंदर शर्मा और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने जीत हासिल की है। वाराणसी खंड श...