नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, रामेन्द्र प्रताप सिंह।लखनऊ में एमएलसी चुनाव में भाजपा को जेन जी और कोर वोटरों की नाराजगी भारी पड़ गयी। लखनऊ खण्ड स्नातक चुनाव में यही वोटर थे। उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता में सपा प्रत्याशी के नाम के आगे '1' लिखकर यह बता दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव की राह आसान नहीं होगी। उधर पिछले तीन बार से निकटम प्रतिद्वंदी रहे अवनीश कुमार को 2-1 पटकनी देकर कांति सिंह ने न सिर्फ अपने राजनीतिक करियर को बल्कि सपा को भी नयी ऊर्जा दी है। इस जीत से जीत से सपा का जोश हाई हो गया है। दरअसल वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं और कोर वोटरों में बहुत ही उत्साह था। इसी के कारण वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह को हाथों हाथ लिया। उनको उतने वोट से जिताया जितने वोट से वह वर्ष 2014 में कांति ...