नई दिल्ली, जनवरी 29 -- UP LT Grade Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हज़ारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूपी पीएससी ने आखिरकार UP LT Grade Answer Key 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में हुई एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक परीक्षा दी थी, वे अब अपनी मेहनत का शुरुआती हिसाब लगा सकते हैं। आंसर की के साथ-साथ आपत्ति दर्ज कराने, रिस्पॉन्स शीट देखने और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी हर अहम जानकारी सामने आ चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 28 जनवरी 2026 को एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी है। यह आंसर की उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 तथा 17, 18, 24 और ...