प्रमुख संवाददाता, मार्च 7 -- UP LPG Price: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से गैस-तेल की सप्लाई पर असर दिखने लगा है। करीब 11 महीने बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की रीफिलिंग 60 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर 114 रुपये से अधिक महंगा हो गया है। आम जनता को महंगाई से राहत मिलने के बजाय एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (14.2 किग्रा) और कमर्शियल गैस (19 किग्रा) के सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार सुबह भारी बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें शनिवार की सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई बजट के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- 185 साल से सेना में सेवा दे रहा शुक्ला परिवार, अब तन्मय बनेंगे लेफ्टिनेंटघरेलू सिलेंडर Rs.950 के पार अब तक घरेलू रसोई गैस का 14.2 ...