लखनऊ, मार्च 7 -- UP Iftar Time Today 7 March: माह-ए-रमजान का बीतता एक-एक दिन ईद के करीब पहुंचा रहा है। लिहाजा अकीदत और इबादत के साथ खुशियां भी बढ़ रही हैं। माह-ए-पाक के तीसरे जुमे को भी यह उत्साह देखा गया। हर उम्र के लोगों में मस्जिदों में बाजमात नमाज अदा करने की ख्वाहिश थी। अकीदतमंदों ने इसे पूरी भी की। नमाज से पूर्व तकरीर में एत्तकाफ पर चर्चा की गई। इस दौरान रमजान पाक के तीसरे अशरे में हर मोहल्ले से कम से कम एक व्यक्ति को एत्तकाफ में बैठने की अपील की गई। वहीं पांचों वक्त नमाज पढ़ने और कुरआन की तिलावत करने पर भी जोर दिया गया। जुमे की नमाज ज्यादातर मस्जिदों में दिन में 1 बजे होती है। रमजान में दोपहर 12 बजे ही मस्जिदें भर जा रही है। शुक्रवार को ज्ञानवापी, बीबी रजिया, नदेसर स्थित जामा मस्जिद में समय से पहले ही भीड़ हो गई थी। रोजेदार पहले पह...