लखनऊ, मार्च 1 -- UP Iftar Time Today 1 March: रमजान महीने का पहला अशरा शनिवार को पूरा हो गया। रविवार से दूसरा यानि मगफिरत का अशरा शुरू हो गया है। इसमें रोजेदार अपनी गुनाहों के लिए क्षमा मांगते हैं। इस इस्लामिक महीने को दस-दस दिन के तीन अशरे में विभाजित किया गया है। मान्यता है कि पहला अशरा रहमत का, दूसरा आशरा मगफिरत और तीसरा अशरा जहन्नुम से आजादी का होता है। रहमत के पहले दस दिन रोजेदारों पर रब अपनी रहमत बरसाता है। फिर दस दिन मगफिरत का होता है जिसमें अल्लाह रोजेदारों की गुनाह माफ कर देता है। हाजी सगीर अहमद ने कहा कि हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने भेदभाव को मिटाकर एक ऐसी न्याय व्यवस्था की नींव डाली जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को इंसाफ मिला। किसी को भी नस्ल, जाति, धर्म या धन के आधार पर वरीयता नहीं दी गई। रोजेदार तय समय पर रोजा खोलकर नमाज अदा करेंगे।28 फ...