नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP Home Guard Exam 2026: उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने शनिवार को होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अब यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस तारीख को है और उन्हें किस जिले में जाकर परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा है। एडमिट कार्ड से पहले जारी की गई इस सिटी स्लिप का मुख्य उद्देश्य यह है कि अभ्यर्थी समय रहते अपने यात्रा की योजना बना सकें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें कोई असुविधा न हो।परीक्षा केंद्र आवंटन: महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग व्यव...