लखनऊ, जुलाई 9 -- UP Rain: यूपी में मानसून की शुरुआती बारिश ही लोगों पर आफत बनकर टूट पड़ी है। बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार देर शाम तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश से हुए हादसों व बिजली गिरने से 16 लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के चलते मेरठ-बिजनौर हाईवे बंद कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर मेरठ-बिजनौर, मुजफ्फरनगर और हापुड़ में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बिजनौर के नजीबाबाद में सर्वाधिक 306 मिलीमीटर बारिश हुई। सघन हुई मानसूनी ट्रफ लाइन ने पश्चिम यूपी में कहर बरपा दिया। बिजनौर के नजीबाबाद में बीते 50 वर्षों में तीसरी बार यहां इतनी बारिश हुई है। इसके पूर्व 22 जुलाई 2010 को नजीबाबाद में सबसे अधिक 425.0 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 26 जुलाई 1973 में 381.4 मिलमीटर बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोह...