वार्ता, अप्रैल 23 -- UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को लगभग समूचे प्रदेश में लू चलने के आसार व्यक्त किये हैं। हालांकि माह के अंत तक आंधी और बारिश के अनुमान से गर्मी से फौरी राहत मिलने की उम्मीद जतायी गयी है। गर्मी के तल्ख तेवरों के चलते अधिसंख्य जिलों में सुबह 12 से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है जिसका प्रतिकूल असर व्यवसायिक गतिविधियों पर पड़ा है। लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों में स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी ने सीबीएसई,आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर साढे 12 बजे तक करने के निर्देश दिये हैं। प्रचंड गर्मी के बीच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.