UP Floods: हर घंटे दो सेमी बढ़ रही गंगा, कई घाटों से संपर्क टूटा तो कई पर बदले आरती स्थल
विशेष संवाददाता, अगस्त 9 -- यूपी के वाराणसी में गंगा में बढ़ाव जारी है। शनिवार रात दो सेंमी प्रति घंटे की गति से जलस्तर बढ़ रहा था। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान जलस्तर में 46 सेंमी वृद्धि हुई है। आयोग का अनुमान है कि रविवार से वृद्धि दर में कमी आ सकती है। वहीं, गंगा के कई घाटों का आपसी जुड़ाव जलस्तर बढ़ने से टूट गया है। दशाश्वमेध समेत प्रमुख घाटों की गंगा आरती स्थल जलमग्न हो गए हैं। आरती ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही है। विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। मणिकर्णिका घाट पर नीचे के शवदाह स्थलों तक बाढ़ का पानी पहुंचने से शनिवार देर शाम घाट की छत पर शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। वहीं, हरिश्चंद्र घाट पर निचले शवदाह स्थल तक भी पानी पहुंचने से शवयात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.