विशेष संवाददाता, सितम्बर 30 -- यूपी के वाराणसी में गंगा का जलस्तर मंगलवार रात स्थिर हो गया। हालांकि दिन में तीन सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, प्रयागराज में गंगा में घटाव शुरू हो गया है। उसे देखते हुए बनारस में भी बुधवार से जलस्तर घटना शुरू हो सकता है। वहीं, गंगा में उफान से पक्के घाट फिर पानी में डूब गए। मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार करने पहुंचे रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस थाने को पानी छूने लगा है। नमो घाट पर नमस्कार आकृति तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट पर पानी शाम को सुबह ए बनारस के मंच के नजदीक था। वहीं, गंगा का पलट प्रवाह शुरू होने से वरुणा के तटवर्ती मोहल्लों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। पुल कोहना, सलारपुर व रसूलगढ़ में नालों के जरिए पानी ब...