लखनऊ, सितम्बर 6 -- वाराणसी में गंगा में शनिवार को भी घटाव जारी रहा। रात आठ बजे जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेमी नीचे था। पानी दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से कम हो रहा है। हालांकि अब भी 16 नगरीय मोहल्ले और 24 गांव बाढ़ग्रस्त हैं। उधर, पानी घटने से गंदगी बड़ी चुनौती हो गई है। जलकुंभी और कूड़े-कचरे की बदबू से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक प्रयागराज में पानी घटने से यहां भी 24 घंटे तक गंगा का जलस्तर घटने का अनुमान है। मध्य प्रदेश और दिल्ली के साथ पूर्वांचल के जिलों में झमाझम बारिश से दोबारा पानी बढ़ने का अंदेशा है। गंगा किनारे पक्के घाट डूबे हुए हैं। गंगा-यमुना के जलस्तर में गिरावट शुरू होने से बाढ़ प्रभावित प्रयागराज में अब राहत की उम्मीद जगी है। शहर के कछारी इलाकों से...