वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 13 -- यूपी के प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण अब तटीय इलाकों के निवासियों की परेशानी बढ़ने लगी है। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को जलस्तर बढ़ोतरी की रफ्तार कुछ कम रही, लेकिन अफसरों का कहना है कि अगले दो दिन तक स्थिति पर नजर रखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार शनिवार को कुछ धीमी पड़ी। सुबह आठ बजे की बात की जाए तो फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.31 मीटर रिकार्ड किया गया, जो शुक्रवार सुबह आठ बजे से लगभग 11 सेंटीमीटर अधिक था। वहीं, शुक्रवार सुबह आठ बजे और गुरुवार सुबह आठ बजे के बीच लगभग 40 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, छतनाग में शनिवार को गंगा का जलस्तर 78.25 मीटर रिकार्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में लगभग नौ सेंटीमीटर अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.