UP Floods: बाढ़ की चेतावनी! भयावह हुई टोंस और बेलन नदी, बढ़ती जा रही गंगा-यमुना
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 21 -- यूपी के प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी हो गई हो, लेकिन गुरुवार रात केंद्रीय जल आयोग की चेतावनी ने प्रशासनिक अफसरों को परेशानी में डाल दिया है। बेलन और टोंस के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सीडब्ल्यूसी ने चेतावनी जारी की है कि दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसमें अभी और बढ़ोतरी की आशंका है, ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया जाए। बारिश के बीच जिले में बाढ़ की आशंका लगातार बनी हुई है। गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार रिकार्ड की जा रही है, हालांकि गुरुवार शाम को बढ़ोतरी की रफ्तार थोड़ी थमी लेकिन राहत फिलहाल होती नहीं दिख रही है। इसी बीच सीडब्ल्यूसी ने बेलन और टोंस को लेकर चेतावनी जारी कर दी। जिसके बाद प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.