प्रमुख संवाददाता, अगस्त 19 -- यूपी के प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बेलन नदी में ऐसा उफान आया कि इसने टोंस की धारा को रोक दिया है। ऐसे में देर रात टोंस में उफान दिखने लगा, जिसका सीधा असर गंगा पर आ रहा है। ऐसे में अफसरों का मानना है कि बुधवार दोपहर तक गंगा बघाड़ा की ओर रुख करेंगी, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो सकती है। हालांकि अफसर यही मान रहे हैं कि फिलहाल 84 मीटर के आसपास तक जलस्तर जा सकता है, इसके बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद है। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार शाम को अफसरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि पीछे बारिश का पानी आने के कारण बेलन उफान पर है। यह भी पढ़ें- यूपी में अगले 48 घंटे भारी...