UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 4 -- यूपी में देवरिया के बरहज में सरयू का उफान विकराल रूप पकड़ रहा है। नदी खतरे के निशान से 75 सेमी उपर बह रही है। इससे तटवर्ती गावों खासकर दियारा में मुश्किल बढ़ने लगी है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर गुरुवार शाम को जलस्तर 67.25 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी अधिक है। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियां पानी मे डूब रही है। अफसरों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ने की स्पीड से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं। सरयू का पानी दियारा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में फैल रहा है, जिससे किसानों की फसलें भी जलमग्न हो रहीं है। करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। पानी परसिया देवार तटबन्ध की तरफ बढ़ रहा है। पर्याप्त मात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.