UP Floods: गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से वाराणसी प्रशासन सतर्क, घाटों से टूट रहे संपर्क
विशेष संवाददाता, अगस्त 8 -- प्रयागराज से बनारस और आसपास के जिलों में तेज बारिश के साथ मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की नदियों का भी पानी आने से गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव हो रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे बनारस में जलस्तर दो सेंमी प्रति घंटा बढ़ रहा था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 48 घंटे तक वृद्धि जारी रहेगी। जलस्तर वृद्धि के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। कई पक्के घाटों का सम्पर्क टूटने की संभावना बढ़ गई है। 24 घंटे पहले शिवाला घाट का संपर्क अन्य घाटों से कट चुका है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर 63.14 मी. पहुंच गया है। हालांकि यह चेतावनी बिंदु से सात और खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे है। वहीं प्रयागराज में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। वहीं, कांवरियों, शिवभक्तों की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.