UP Floods: गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, घाट पर चौकियां डूबने से शुरू बाढ़ जैसे हालात
हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 16 -- यूपी-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब यूपी में गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कौशांबी स्थित शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर एवं कुबरीघाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो बुधवार सुबह तक लगातार बढ़ता रहा। बढ़ते जलस्तर से कुबरी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए आरती घाट का चबूतरा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जबकि पक्के घाट की कई सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं। यूपी में बारिश भले ही अब तक मानक के अनुरूप नहीं हो सकी है पर गंगा में पानी बढ़ने लगा है। उत्तराखंड समेत अन्य प्रांतों में हो रही बारिश के पानी से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। घाटों पर मौजूद गोताखोर मो.मकबूल ने बताया कि मंगलवार दोपहर से लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.