UP Floods: काशी में गंगा चेतावनी बिंदु से सवा मीटर नीचे, वरुणा किनारे घरों में बाढ़ का पानी
विशेष संवाददाता, अगस्त 22 -- धीमी गति से लगातार बढ़ाव के साथ गंगा चेतावनी बिंदु से सिर्फ सवा मीटर नीचे रह गई हैं। रात 10 बजे जलस्तर 69.04 मीटर पहुंच गया था। चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर एवं खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रात्रि 10 बजे गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की गति से वृद्धि हो रही थी। राजघाट गेज पर जलस्तर 69.04 मीटर पर पहुंच गया था। रविदास घाट से उत्तर में नमो घाट तक गंगा की अथाह जलराशि हिलोरें ले रही है। चिरईगांव ब्लॉक में गंगा के तटवर्ती ढाब क्षेत्र के खेतों में लगीं सब्जियां जलमग्न हो चली हैं। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस का मंच डूब चुका है। दशाश्वमेध घाट पर जलपुलिस चौकी की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। गंगा के बढ़ाव पर राजस्व विभाग के कर्मचारी लगातार निगरानी बनाए हैं। एनडीआरएफ एवं जलपुलिस के स्नाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.