नई दिल्ली, अगस्त 25 -- UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय शेष है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए जल्द सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर सकते हैं। कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर जल्दी साफ हो जानी चाहिए, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल हो सके। उनका यह भी मानना है कि सपा से बातचीत के दौरान सममानजनक सीट की मांग दोहराई जाए। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, दोनों ने ही राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए अपने-अपने सर्वे कराए हैं।सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा करेंगे सपा -कांग्रेस कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी चुनाव से ऐन पहले सीट बंटवारे पर चर्चा करने के बजाय अभी से सीट तय कर...