लखनऊ, सितम्बर 3 -- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि काशी उनका घर है और वह बनारस को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिंडरा की जनता उनके साथ खड़ी है और यहां एकतरफा चुनाव होगा। अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह पिंडरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीत चुके हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भी यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका पुराना और मजबूत जुड़ाव है।अजय राय ने पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया पिंडरा विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 1952 में इसे पश्चिमी विधान...