नई दिल्ली, जुलाई 16 -- अगर आप भी उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर बनने का ख्वाब देख रहे हैं और यूपी डीएलएड (UP DElEd) 2026 के लिए फॉर्म भरा है उनके लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। हफ्तों की बेचैनी और लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार वो घड़ी आ ही गई है। खबरों की मानें तो उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज आज यानी 16 जुलाई 2026 को यूपी डीएलएड की मेरिट लिस्ट जारी करने जा रहा है। यह लिस्ट स्टेट रैंक के रूप में आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपलोड की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, वो आज अपनी रैंक ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। आइए, बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि आगे का सफर कैसा रहेगा और दाखिले की राह में कौन-कौन से पड़ाव आने वाले हैं।मेरिट लिस्ट और स्टेट रैंक का क्या है मतलब? जैसे ही मेरिट ल...