प्रयागराज, जून 10 -- UP DElEd Admission 2026 Form: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ जुलाई और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई है। आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश होना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर निर्धारित निर्देशों के अनुसार फॉर्म भर सकेंगे।पिछले साल खाली रह गई थीं 1 लाख से ज्यादा सीटें विदित हो कि डीएलएड 2025 सत्र में कुल सीटों के मुकाबले सिर्फ 40 फीसदी पर ही प्रवेश हो पाया था। 2 लाख...