नई दिल्ली, जून 8 -- उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रदेश की सबसे बड़ी 'यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा' आज यानी 8 जून 2026 से शुरू हो गई है। इस परीक्षा को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। प्रशासन ने इस विशाल परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जमीनी स्तर पर बेहद कड़े इंतजाम किए हैं।28 लाख परीक्षार्थी रचेंगे इतिहास, 6 पालियों में इम्तिहान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इस महा-परीक्षा में राज्यभर से लगभग 28 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों की इतनी भारी तादाद को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा को क...