लखनऊ, फरवरी 19 -- UP Budget Session LIVE: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन गुरुवार को सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार हल्की नोकझोंक और राजनीतिक तंज देखने को मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर टिप्पणी करते हुए ब्राह्मण समाज और शिखा को लेकर तंज कसा, जिससे सदन में कुछ देर तक माहौल गरम रहा। चर्चा के दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जब विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, तब सदन में जवाबी टिप्पणियां भी हुईं। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप तय समय से अधिक देर तक बोलते रहे, जिस पर स्पीकर ने उन्हें टोकते हुए समय सीमा का पालन करने की सलाह दी। वहीं, सपा विधायक आरके वर्मा द्वारा सवाल स्पष्ट न करने पर स्पीकर ने हल्के अंदाज में चुटकी ली सदन में सपा विधायकों ने नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी...