नई दिल्ली, मार्च 21 -- UPMSP UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के बाद अब आंसर कॉपी के मूल्यांकन का काम बहुत तेजी से जारी है। मऊ जिले में मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ी घेराबंदी की है, लेकिन इस बीच एक बड़ी चुनौती सामने आई है। मूल्यांकन केंद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षकों की अनुपस्थिति ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मऊ जिले के निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 2197 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि, मूल्यांकन के दौरान केवल 1245 परीक्षक ही उपस्थित पाए गए, जबकि 952 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षकों की यह संख्या कुल आवंटित संख्या का लगभग 43 प्रतिशत है, जो मूल्यांकन प्रक्रिया की गति को प्रभावित कर सकती है।कड़ी निग...